गाजियाबाद। महानगर के निजी स्कूलों में सत्र 2017-18 के लिए नर्सरी दाखिला प्रक्रिया में अभिभावकों के पास कई विकल्प अभी बाकी हैं। डीपीएस इंदिरापुरम, संस्कार को-एजुकेशनल स्कूल, सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल, न्यू एरा स्कूल और शिलर इंस्टीट्यूट में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है।
स्कूलों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के साथ इंटरेक्शन सेशन भी शुरू हो गए हैं। अधिकांश स्कूलों में सीटें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होंगे इसलिए दाखिले से पहले रजिस्ट्रेशन कराने से अभिभावकों के लिए एडमिशन का विकल्प बचा रहेगा।
वहीं, अभिभावकों का एक स्कूल पर निर्भर रहना भी मौका हाथ से निकाल सकता है। इसलिए अपनी वरीयता और सुविधा के अनुसार एक से ज्यादा स्कूलों में नामांकन कराना सही रहेगा। शिलर इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एके गुप्ता ने बताया कि नर्सरी में सीमित सीटों के पहले दाखिले पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होंगे।
सकारात्मक नजरिए से बनेंगी इंटरेक्शन में बात
रजिस्ट्रेशन के साथ अभिभावकों ने इंटरेक्शन सेशन के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। इंटरेक्शन में अभिभावकों का सकारात्मक और बच्चों के प्रति केयरिंग नजरिया उन्हें सफलता दिलाएगा।
इंटरेक्शन सेशन में सफलता के लिए पहले सेशन में शामिल होने वाले अभिभावकों से बातचीत भी कारगर साबित होगी। एडमिशन को लेकर सीबीएसई के साथ स्कूल गाइडलाइन की जानकारी भी अभिभावकों के लिए मददगार साबित होगी।
स्कूलों में नर्सरी एडमिशन प्रक्रिया एक नजर में:
स्कूल कुल सीट बाकी रजिस्ट्रेशन फीस रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट
डीपीएस इंदिरापुरम 80 2100 सीटें भरने तक
संस्कार स्कूल 80 500 सीटें भरने तक
सिल्वरलाइन प्रैस्टीज स्कूल 85 1000 सीटें भरने तक
न्यू एरा पब्लिक स्कूल 30 1000 सीटें भरने तक
शिलर इंस्टीट्यूट 30 1000 सीटें भरने तक