फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गालंद में कई पशु बीमार, लंपी वायरस की चपेट में होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। क्षेत्र के गांव गालंद में कई पशु लंपी जैसी बीमारी से ग्रसित हैं। इस प्रकार के लक्षण मिलने से पशु पालक दहशत में हैं। आरोप है कि बार-बार जानकारी देने के बावजूद पशु चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंच रहे हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

गांव निवासी आनंद तोमर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार इस प्रकार की बीमारी एक के बाद एक पशुओं को अपने चपेट में ले रही है। दर्जनों गाय लंपी वायरस जैसी बीमारी की चपेट में है। इससे ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों को पशुओं के साथ होने वाली अनहोनी का डर सता रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण कई बार इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर हैल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कर चुके हैं लेकिन स्थानीय पशु चिकित्सा विभाग की ओर से ग्रामीणों को कोई राहत नहीं मिल रही है। न ही विभाग की ओर से टीकाकरण नहीं कराया गया है।
उन्होंने बताया कि पांच दिन पहले ही एक पशु की मौत हो चुकी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ओपी मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में एक ग्रामीण की ओर से शिकायत मिली है। सोमवार को टीम को गांव में भेजकर जांच कराई जाएगी कि यह वास्तव में लंपी है या अन्य कोई वायरस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें