संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से करीब एक साल बाद लौटा 38 वर्षीय युवक देश लौटा, लेकिन वह लिंकरोड थाना क्षेत्र स्थित कौशांबी डिपो से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिजनों ने अनहोनी का अंदेशा जातते हुए थाने में तहरीर देकर उसे तलाशने की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
बुलंदशहर के बीबीनगर निवासी सौरभ ने बताया कि उनका भाई आजाद सिंह मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। वह पिछले एक साल से वीजा पर यूएई के अबू धाबी में तैनात थे, जहां से बृहस्पतिवार सुबह वह एक साल बाद भारत के नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरे, जिसके बाद परिजनों से बात की।
आजाद ने कहा कि वह आनंद विहार से बस या ऑटो पकड़कर हापुड़ आएंगे, जहां से फिर गांव पहुंचेंगे। भाई ने बताया कि कौशांबी डिपो में पहुंचने के बाद आजाद ने उनसे बात की थी। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद आ रहा है। उन्होंने कहा कि अंतिम बातचीत में ऐसा प्रतित हो रहा था कि किसी व्यक्ति ने आजाद को नशा दे दिया है, जिससे उसकी आवाज कम आ रहे थी। वहीं, एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना का कहना है कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की जाएगी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
अनमोल उपहार और रुपये होने का अंदेशा
परिजनों ने बताया कि आजाद करीब एक साल बाद घर लौट रहे थे, जिसके चलते वह परिवार के सभी सदस्यों के लिए अनमोल उपहार लेकर आते हैं। इसके अलावा उनके पास रुपये भी अधिक होने के अंदेशा है कि लोगों ने उन्हें नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया है। जो अब गायब है।