फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवर कौन?: कुत्ते को दुपहिया वाहन से बांधकर 2 KM तक घसीटा, लोगों ने आरोपी को रोककर बचाई बेजुबान की जान

Sun, 19 Mar 2023 10:54 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

पीएफए की गाजियाबाद अध्यक्ष सुरभि रावत का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कुत्ता पागल है।
विज्ञापन
कुत्ते को घसीटते हुए ले जाता इस्माइल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में फीमेल कुत्ते के पैर में रस्सी बांधकर बाइक से दो किलोमीटर तक घसीट कर ले जाने का मामला सामने आया है। विजयनगर क्षेत्र में कुत्ते को इस तरह बेदर्दी से बांधकर घसीटते हुए लोगों ने देखा तो उन्होंने पीछा कर बाइक को रुकवाया और आरोपी की इस करतूत का वीडियो बना लिया। सूचना पर पहुंची पीएफए की गाजियाबाद अध्यक्ष ने आरोपी के खिलाफ विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी इस्माइल (55 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घायल कुत्ते का मेडिकल परीक्षण भी कराया।

विज्ञापन


पीपुल्स फॉर एनिमल (पीएफए) की अध्यक्ष सुरभि रावत ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11:30 बजे उनके पास विजयनगर से लोगों का फोन आया। उन्होंने कुत्ते को बांधकर बाइक से घसीटने की घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 मिनट में वह वहां पहुंची तो इस्माइल नाम का व्यक्ति वहां मिला। उसने बताया कि वह कुत्ते को दूसरी जगह छोड़ने ले जा रहा था। इसके बाद उन्होंने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई तो उसमें वह कुत्ते को बाइक से बांधकर घसीटते हुए दिखाई दिया। 

उन्होंने बताया कि करीब दो किलोमीटर तक कुत्ते को घसीटे जाने के कारण उसकी एक साइड की खाल छिल गई है। उसके सिर पर ईंट मारकर पहले उसे बेहोश किया गया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर और विजयनगर पुलिस को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

एसीपी नगर अंशु जैन ने बताया कि रविवार दोपहर को वीडियो वायरल होने पर जांच कराई गई थी। लोगों ने चिकित्सक को बुलाकर कुत्ते का उपचार कराया। आरोपी इस्माइल (55 वर्ष) निवासी प्रताप विहार को गिरफ्तार कर कर लिया है।
विज्ञापन

पीएफए की टीम ने कुत्ते को खाना खिलाया
पीएफए की गाजियाबाद अध्यक्ष सुरभि रावत का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कुत्ता पागल है। इसके बार उन्होंने परीक्षण कराया तो वह सामान्य पाया गया। उनकी टीम ने कुत्ते को दूध और खाना खिलाया। उनका कहना है कि कुत्ता अगर पागल होता तो वह सिर्फ पानी पी सकता है। खाना नहीं खाता। उनका कहना है कि इस्माइल कुत्ते को मारना चाहता था और मरने पर उसे कहीं फेंक देता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें