फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दी जान: पहले रात में पत्नी से झगड़ा... फिर कमरे में फंदे पर जा लटका; सुबह बीवी ने देखा तो उड़े होश

Tue, 14 Oct 2025 09:13 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के दौलत नगर कॉलोनी में रहने वाले 35 वर्षीय अमित का शव सोमवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला, जहां रविवार रात पत्नी से झगड़े के बाद उन्होंने खुदकुशी की आशंका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के दौलत नगर कॉलोनी में रहने वाले अमित (35) का शव पत्नी से झगड़ा होने के बाद सोमवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में दंपती के बीच रविवार रात झगड़ा होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली कि अमित ने घर के अंदर कमरे में फंदा लगा लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आसपास के लोगों और पत्नी से पूछताछ में पता चला कि करीब पिछले एक साल से दोनों अपने परिवार से अलग रहे थे। अमित मजदूरी करते थे। 
विज्ञापन

दंपती में अक्सर छोटी मोटी बातों को लेकर झगड़ा होता था। रविवार को दोनों के बीच विवाद हुआ था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि झगड़े के बाद अमित ने उनको पीटा था। वह छत पर सोने के लिए चली गईं थीं। सुबह कमरे में आने पर उन्होंने अमित को फंदे से लटका देखा। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें