फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुरादनगर थाने पहुंचा जम्मू-कश्मीर का युवक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; डार से की पूछताछ

Wed, 11 Nov 2026 08:37 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर

सार

लिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद शमीम डार पुत्र मोहम्मद यूसुफ डार निवासी गोपालपोरा, चाडूरा, जिला बड़गाम, जम्मू-कश्मीर बताया।
विज्ञापन
कश्मीर से मुरादनगर पहुंचा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर का एक युवक बुधवार को भटकते हुए मुरादनगर थाने पहुंच गया। युवक के थाने पहुंचने की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। पुलिस के अलावा खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने भी युवक से पूछताछ की।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद शमीम डार पुत्र मोहम्मद यूसुफ डार निवासी गोपालपोरा, चाडूरा, जिला बड़गाम, जम्मू-कश्मीर बताया। पुलिस को बताया कि वह ट्रेन से जम्मू-कश्मीर से आया था और भटकते हुए मुरादनगर पहुंच गया। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि युवक से पूछताछ की है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन उसे लेने के लिए मुरादनगर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें