फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाली देने का विरोध करने पर घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के हापुड़ मार्ग स्थित गांव गदाना में गाली देने का विरोध करने पर परिवार ने घर में घुसकर मां-बेटी की पिटाई कर दी। आरोपी युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर उस पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। पुलिस ने दो युवतियों समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव गदाना की रहने वाली किरण देवी के अनुसार दो दिन पूर्व उनकी बेटी घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी अनू और रचना ने किरण की बेटी से गाली-गालैज कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो अनू और रचना ने अपने भाई रविंद्र और हरेंद्र को मौके पर बुला लिया। लाठी डंडों से लैस आरोपी दरवाजा तोड़कर जबरन उनके घर में घुस गए और उसे व उनकी बेटी को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी उनकी बेटी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम कर रहे है। घटना से किरन का परिवार दहशत में है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार अनू, रचना और रविंद्र और हरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें