फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 22.23 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने लोनी के प्रॉपर्टी डीलर को शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराकर 22.23 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि फतियाबाद निठौरा लोनी में रहने वाले अमित सिंह के मुताबिक वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर ट्रेडिंग में 30 से 40 प्रतिशत मुनाफे का विज्ञापन देखा। उस पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया गया तो उन्होंने ग्लोबिक्स वॉल्ट नामक लिंक से जोड़ा। जहां उनकी मुलाकात आफताब से हुई। आफताब ने शेयर ट्रेडिंग के बारे में बताया और टेलीग्राम ग्रुप पर ज्वाइन कराया। उसके बाद एक मोबाइल एप इंस्टॉल कराया। इस पर उन्होंने साइबर ठगों के बताए अनुसार धनराशि ट्रांसफर की। पीड़ित ने जब वॉलेट से रुपये निकालने का प्रयास किया तो असफल रहे। ठगी की आशंका होने पर पीड़ित अमित सिंह ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एडीसीपी अपराध के मुताबिक पीड़ित ने कुछ मोबाइल नंबर और बैंक खातों का ब्योरा दिया है, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें