फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फंडिंग के नाम पर व्यक्ति से 18.50 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। फंडिंग दिलाने के नाम पर मुरादनगर में रहने वाले पंकज गोयल के साथ 18.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पंकज ने वसुंधरा सेक्टर-15 में रहने वाले जानने वाले समेत अन्य पर आरोप लगाया है। मामले की शिकायत इंदिरापुरम थाना पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पंकज गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें कुछ पैसों की जरूरत थी। उनका मेरठ में चल रहा प्रोजेक्ट रुका हुआ है। पैसों को लेकर वसुंधरा सेक्टर 15 में रहने वाले अरविंद शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया कि एक कंपनी से फंड दिला देगा। इसके बदले कुछ रकम कमीशन के रूप में देनी होगी और फंडिंग के रूप में मिली रकम का बड़ा हिस्सा नकद में लौटाना होगा। एक सितंबर को भारत ट्राइब ट्रेडर्स नाम की फर्म से फंड के पैसे ट्रांसफर करने के लिए उनके बैंक खाते की जानकारी मांगी गई। इसके बाद दस्तावेज ई-मेल भेजे गए। इसी दौरान अरविंद ने शिप्रा मॉल पर उनकी मुलाकात कुछ लोगों से कराई और इनके कहने पर पीड़ित ने भारत ट्राइब के खाते में 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। तुरंत ही उनके नाम पर 20 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट तैयार कराया गया, लेकिन यह उन्हें नहीं मिला।
इसके बाद ढाई लाख रुपये आरोपियों ने उनसे नगद लिए और एक लाख रुपये कार्तिकेय गुप्ता के खाते ट्रांसफर कराए। इसके बाद चंडीगढ़ के नंबर की कार में कुछ अन्य लोगों से मिलवाया। इन लोगों ने उनके दस्तावेज लिए और इनमें कुछ कमी बताते हुए पूरे करने को कहा। अरविंद ने कहा कि कंपनी नया प्रारूप देगी, जिसमें अपनी जानकारी भरकर भेज देना। इसके बाद रकम मिल जाएगी, लेकिन आज तक न प्रारूप मिला और न ही रकम का कुछ पता है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें