ट्रेन की टक्कर इतनी भीषण थी कि गम्भीर चोटें आने के कारण उस व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
गाजियाबाद में मसूरी क्षेत्र के तहत अध्यात्मिक नगर हाल्ट के पास बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रफीकाबाद फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, रात्री 15 जुलाई को मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि रफीकाबाद फाटक अध्यात्मिक नगर हाल्ट के पास एक व्यक्ति गाजियाबाद से मुरादाबाद की ओर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया है।
ट्रेन की टक्कर इतनी भीषण थी कि गम्भीर चोटें आने के कारण उस व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि रात्री एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि अध्यात्मिक नगर हाल्ट के पास रफीकाबाद फाटक पर ट्रेन की चपेट में आकर एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जिसकी शिनाख्त का प्रयास कराया जा रहा है, शव का पंचनामा भरने के बाद मोर्चरी भेज दिया गया है।