फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एटीएम बूथ पर कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाला पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एटीएम बूथ से पैसे निकालने आए लोगों के खातों से नकदी निकालने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो हजार रुपये, पैसे निकालने वाली पत्ती बरामद हुई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि वैभव खंड स्थित एटीएम बूथ से डेबिट कार्ड बदलकर नकदी निकाली जा रही है। मामले में बैंक शाखा प्रबंधक ने शिकायत दी थी। बैंक द्वारा सीसीटीवी फुटेज भी दी गई थी। फुटेज की मदद से पुलिस ने ठगी करने वाले सुनील कुमार वर्मा मूल निवासी प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि वह पहले मशीन में कुछ पत्ती फंसा देता है। इसके बाद पैसे निकालने आए लोगों का इंतजार करता है। पत्ती फंसे होने की वजह से जब भी कोई एटीएम से पैसे निकालने आता है तो खाते से ट्रांजेक्शन हो जाता है लेकिन पत्ती की वजह से कैश नहीं निकल पाता। खाता धारक के जाने के बाद आरोपी चालाकी से उन पैसों को निकाल लेता है। कई बार वह बूथ पर कार्ड बदलकर भी पैसे निकाल लेता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें