बुलंदशहर के नरोरा थाना क्षेत्र में युवक द्वारा कथित प्रेमिका के सिर में हथौड़ा मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि युवती की हत्या करने के बाद आरोपी ने भी जहर खा लिया। फिलहाल आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने से दो घंटे पहले आरोपी ने फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर प्रेमिका और उसकी मां पर शोषण करने का आरोप लगाया था। इसके बाद जहर खाने से पहले आरोपी ने फेसबुक पर पांच पन्नों का सुसाइड नोट अपलोड किया था।