फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी से बचाव के लिए सही जानकारी और समय पर जांच जरूरी: सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला संयुक्त चिकित्सालय में जागरूकता प्रदर्शनी और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
विज्ञापन


माई सिटी रेिपोर्टर 

गाजियाबाद। जिला संयुक्त चिकित्सालय, संजय नगर में बुधवार को एचआईवी एवं एड्स के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए जागरूकता प्रदर्शनी और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन चंद्र वैश्य ने कीे। उन्होंने कहा कि सही जानकारी, समय पर जांच और सावधानियां अपनाकर एचआईवी संक्रमण से बचाव किया जा सकता है।

सीएमओ ने असुरक्षित यौन संबंधों से बचने, इंजेक्शन में नई और निष्फल सिरिंज का इस्तेमाल करने, रक्त की जरूरत होने पर अधिकृत रक्त बैंक से ही रक्त लेने और प्रत्येक गर्भवती महिला की प्रसव पूर्व एचआईवी जांच कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमित लोगों के साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी एवं जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार यादव ने कहा कि टीबी और एचआईवी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से इन गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में भगीरथ सेवा संस्थान, नेचुरल्स केयर और अभिव्यक्ति समेत विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने सहभागिता की। लोगों को एचआईवी जांच, बचाव और भ्रांतियों के निराकरण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन डीपीसी राघवेन्द्र सिंह चौहान और डीपीटीसी निधि त्रिखा ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें