मुरादनगर। बसंतपुर सैतली गांव में पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है।
बसंतपुर सैतली गांव निवासी अमित का पड़ोसी ओमवीर से काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि मंगलवार दोपहर ओमवीर ने अपने साथियों के साथ अमित के घर में घुसकर मारपीट की और उनकी मां पर तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से वह बाल बाल बच गईं। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ओमवीर को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया गया है।