फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला में मलेरिया व युवक में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
कसेरकलां के वाजिदपुर गांव में लार्वा की खोज करती मलेरिया विभाग की टीम। स्रोत ​: स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में डेंगू व मलेरिया के मामले धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं। अब खुर्जा निवासी एक युवक की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा कसेरकलां निवासी एक महिला की मलेरिया रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद जिले में डेंगू के कुल दो और मलेरिया के कुल मामले 11 हो गए हैं।
विज्ञापन

कसेरकलां क्षेत्र के गांव वाजिदपुर निवासी 43 वर्षीय द्रौपदी पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। परिजन उनका इलाज निजी अस्पताल में करवा रहे थे। बुखार न उतरने पर चिकित्सकों की सलाह पर मलेरिया जांच कराई गई। मलेरिया जांच कराने पर महिला की निजी लैब से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, दूसरी ओर खुर्जा के ककराला निवासी 37 वर्षीय अंकुर पालीवाल भी पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित थे। चिकित्सक ने निजी लैब में डेंगू जांच के लिए ब्लड सैंपल भेजा। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मरीजों के यहां मलेरिया विभाग ने जाकर एंटी लार्वा का छिड़काव कर लार्वा की खोज की। गांव ककराला में टीम को दो फ्रिज व दो कूलर में डेंगू का लार्वा मिलने पर उसे नष्ट करने की कार्रवाई की गई। वहीं, जिले में अब मलेरिया के कुल 11 और डेंगू के दो केस हो चुके हैं।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे का कहना है कि डेंगू व मलेरिया मरीज मिलने पर मलेरिया विभाग को जांच कर एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए हैं। डेंगू मरीज के घर के पास दो फ्रिज व दो कूलर में डेंगू का लार्वा मिलने पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें