फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Fire: रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Mon, 23 Feb 2026 03:18 PM IST
राहुल तिवारी आईएएनएस, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मनमानर्क अपैरल फैक्ट्री में सोमवार सुबह आग लग गई। तीन फायर टेंडरों ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन
रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद जिले के ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक रेडीमेड गारमेंट्स फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना 23 फरवरी सुबह लगभग 11:20 बजे सैक्टर ए-1 स्थित प्लॉट नंबर आई-29 पर सामने आई। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही ट्रॉनिका सिटी (लोनी) फायर स्टेशन से तीन फायर टेंडर तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने देखा कि 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित तीन मंजिला इमारत में संचालित रेडीमेड गारमेंट्स फैक्ट्री मनमानर्क अपैरल के प्रथम तल पर आग लगी हुई थी। आग के साथ भारी मात्रा में धुआं निकल रहा था, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस यूनिट्स ने तत्काल हौज लाइन बिछाकर मोटर फायर इंजन की सहायता से पानी की तेज धारों से आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी को भी दी गई, जिनके निर्देश पर एहतियातन साहिबाबाद फायर स्टेशन से एक अतिरिक्त फायर टेंडर भी रवाना किया गया।
विज्ञापन


हालांकि ट्रॉनिका सिटी की टीम ने धुएं और अत्यधिक तापमान की परवाह किए बिना प्रथम तल पर प्रवेश कर दोनों दिशाओं से पानी की बौछार कर आग को तेजी से नियंत्रित कर लिया। करीब 11:50 बजे आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया, जिसके बाद साहिबाबाद से भेजे गए फायर टेंडर को बीच रास्ते से ही वापस लौटा दिया गया। आग लगने का संभावित कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट हो सकता है। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें