फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 10 करोड़ से नगर के प्रमुख मार्गों का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के विकास को नई गति देने के लिए नगर पालिका ने लगभग 10 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इन प्रस्तावों के स्वीकृत होने के बाद नगर के प्रमुख मार्गों के साथ-साथ कई सार्वजनिक सुविधाओं का आधुनिक तरीके से विकास कराया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से गढ़ शहर की पहचान एक आधुनिक और सुव्यवस्थित नगर के रूप में स्थापित होगी।
विज्ञापन


नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से नगर क्षेत्र में योग कक्ष, आधुनिक पुस्तकालय और बरात घर के निर्माण एवं सुंदरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इन सभी परियोजनाओं के लिए स्थानों का चयन भी कर लिया गया है। इन सुविधाओं के विकसित होने से नगरवासियों को बेहतर सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक वातावरण उपलब्ध होगा।

इसके अतिरिक्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से गढ़-स्याना मार्ग, नक्का कुआं मार्ग, तहसील रोड और मेरठ रोड का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। इस योजना के तहत प्रमुख मार्गों पर आधुनिक विक्टोरिया लाइटें लगवाई जाएंगी। डिवाइडरों को आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा और सड़कों के किनारे भी सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएंगे। इससे नगर की सुंदरता बढ़ने के साथ ही रात्रि कालीन यातायात भी अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित होगा। सभी प्रस्तावों को शासन से स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें