फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं हूं ना': मतदाता सूची में नाम देखने ले लिए शुरू हुआ अभियान, सभी मतदान केंद्रों पर चस्पा रहेगी सूची

Thu, 28 Nov 2024 11:03 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संक्षिप्त पुनरीक्षण की विशेष अभियान के तहत 30 नवंबर और आठ दिसंबर को विशेष शिविर लगेंगे। इसमें सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और पदाभिहित अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 56-गाजियाबाद विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसके तहत मतदाता सूची में नाम शामिल है या नहीं इसका पता करने के लिए 'मैं हूं ना' अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची चस्पा कर दी गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा इच्छुक व्यक्ति www.ceouttarpradesh.nic.in पर या https://electoral search.in, https://voters.eci.gov.in या Voter Help Line app पर भी देखा जा सकता है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संक्षिप्त पुनरीक्षण की विशेष अभियान के तहत 30 नवंबर और आठ दिसंबर को विशेष शिविर लगेंगे। इसमें सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और पदाभिहित अधिकारी मौजूद रहेंगे और निर्वाचक नामावली प्रदर्शित करेंगे साथ ही नागरिकों से दावे-आपत्तियों का फार्म प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें