फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि: गढ़मुक्तेश्वर गंगा नगरी से लेकर शिवालयों तक भक्तों की भीड़, गूंजी भोले बाबा के जयकारे की गूंज

Wed, 26 Feb 2025 01:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बृजघाट

सार

उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। यहां सड़कों पर भी भोले बाबा के भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। गंगा घाट से लेकर शिवालयों तक हर जगह भीड़ दिख रही है। 
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर गढ़ पहुंचे भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगानगरी समेत संपूर्ण तहसील क्षेत्र में बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व सुबह से ही धूमधाम से मनाया जा रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे उल्लास के साथ शिव-पार्वती का पूजन किया। गंगाजल और दूध से जलाभिषेक करने के बाद उनका बेलपत्र, गांजा और फूलों से श्रृंगार किया।

विज्ञापन


इस दौरान शिवालय हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे। भोलेनाथ के पूजन के लिए मंदिरों में सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं भोले भक्त बृजघाट गंगा में डुबकी लगाने के बाद जयकारे लगाते हुए अपनी अपनी मंजिल के लिए रवाना हुए।

नगर के नक्का कुआं मंदिर, लाल मंदिर, कल्याणेश्वर मंदिर समेत अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में भोर होते ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। मंदिरों के बाहर गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए रात भर से कांवड़िया डेरा जमाए रहे।
विज्ञापन


सुबह से कांवडियों और श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। मंदिर के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने मेले का खूब आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें