फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादानियों ने उत्साह के साथ किया रक्तदान

Sun, 06 Nov 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
रक्तदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के महादान अभियान के तहत रविवार को गणेश अस्पताल नेहरूनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गाजियाबाद ब्लड बैंक और आरएसएस, बजरंग दल के सहयोग से लगने वाले इस कैंप में कुल 53 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ। सुबह दस बजे से चार बजे तक चलने वाले इस कैंप में रक्तदानियों का काफी उत्साह दिखा।
विज्ञापन


रक्तदान करने वालों में गणेश अस्पताल की स्टाफ पूजा शर्मा और विजयनगर निवासी सुनीता रावत सहित छह महिलाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी महादानियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। नदंग्राम से आए विक्रम सिंह ने दसवीं बार रक्तदान किया।

अखबार में पढ़कर और अन्य लोगों से प्रेरित होकर पहली बार रक्तदान किया है। रक्तदान करके खुद को काफी अच्छा महसूस हो रहा है। सुरेंद्र, प्रतापविहार

काफी लोग ऐसे हैं जो हमेशा रक्तदान करते हैं और अखबारों में पढ़ा है कि रक्तदान करने से सेहत को भी काफी फायदा होता है। इसलिए रक्तदान किया है और अब आगे भी जरूरत पड़ने पर करता रहूंगा।
विज्ञापन

राहुल बिष्ट, प्रताप विहार


रोटरी क्लब के रक्तदान शिविर में 40 यूनिट ब्लड हुआ एकत्र
रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ने रविवार को राजनगर सेक्टर दस में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में कुल 40 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ। इस शिविर में हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन एवं मोहित पाल का सहयोग रहा।

क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. डीके त्यागी ने बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस मौके पर क्लब के सचिव क्षितिज गुप्ता, मनमोहन अग्रवाल, विपिन गोयल, नवीन गर्ग, तरुण अग्रवाल, संजय मेहरा और मनीष सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें