फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एनपीआर से जुड़ेगा मधुबन-बापूधाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम को एनपीआर (नार्दन पेरिफेरल रोड) से जोड़ने पर कार्य शुरू हो गया है। इस पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण 24.90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार इस मार्ग के कनेक्ट होने के बाद एनपीआर के साथ मधुबन-बापूधाम राजनगर एक्सटेंशन से कनेक्ट हो जाएगा। यह रोड आगे चलकर लोनी तक जानी है। प्राधिकरण सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि करीब डेढ़ किमी के हिस्से को कनेक्ट किया जा रहा है। यह लोगों के लिए राहत देने वाला होगा।
विज्ञापन


सफर में अभी कई रुकावटें
मधुबन-बापूधाम से राजनगर होकर लोनी तक जाने वाला नार्दन पेरिफेरल मार्ग शहर को नई कनेक्टिविटी देने वाला है। हालांकि, इसमें राजनगर एक्सटेंशन में कुछ हिस्से के साथ लोनी में जमीन को लेकर विवाद चलने के कारण कुछ हिस्से अभी छूटे हुए हैं। ऐसे में अभी पूरा मार्ग कनेक्ट नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ स्थानों पर किसानों से सहमति बन गई है। आने वाले दिनों में जमीन अधिग्रहण के बाद मार्ग के छूटे हुए हिस्से को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें