फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मंदिरों और घर में बनाए गोवर्धन, भंडारा लगा बांटा प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। गिरिराज धरण हम तेरी शरण। रविवार को दीपावली के दूसरे दिन शहर में जगह-जगह गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। पूजा के लिए लोग सुबह से तैयारियों में जुट गए। मंदिरों और घरों में गाय के गोबर से सुंदर आकृति बनाई गई और फूल-माला समेत पूजन सामग्री अर्पित की गई। सभी प्रकार की सब्जियों से अन्नकूट तैयार किया गया और दिनभर भंडारे का दौर चलता रहा। शाम को दीपक जलाकर भजन-कीर्तन किया गया।
विज्ञापन

नेहरू नगर स्थित शिव मंदिर में गोवर्धन पर्वत उठाए हुए श्रीकृष्ण की प्रतिमा भव्य प्रतिमा बनाई गई है। मंदिर के सेवादार अनिरुद्ध गोस्वामी ने बताया कि 2017 में मंदिर परिसर में गोवर्धन पर्वत को उठाए हुए श्रीकृष्ण की प्रतिमा का निर्माण कराया गया था। मंदिर में सुबह से अन्नकूट के प्रसाद का भंडारा लगाय गया है। भंडारे में सभी प्रकार की सब्जियों को मिश्रित कर अन्नकूट का प्रसाद तैयार किया गया है। इसमें आलू, गोभी, बैंगन, पालक, मेथी, लौकी, कद्ददू समेत अन्य सब्जियां मिलाई गई हैं। पांच दिनों तक प्रतिदिन भजन कीर्तन चलेगा। दूधेशवरनाथ मंदिर, शास्त्री नगर स्थित शिव मंदिर, लोहियानगर, कविनगर स्थित शिव मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर समेत शहर के अन्य मंदिरों में सुबह से शाम तक गोवर्धन की पूजा होती रही। राजनगर एक्सटेंशन, कॉसिंग रिपब्लिक, राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एंक्लेव समेत अन्य सोसायटियों में गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। वहीं, विष्णु एंक्लेव कॉलोनी में गोवर्धन पूजा सामूहिक रूप से मनाई गई। इस मौके पर कॉलोनी निवासी सुभाष सोलंकी, मीना ठाकुर, बब्बर सिंह चौहान, ललिता चौहान, राकेश कुमार, राजेंद्र कुमार, रविंद्र सिंह, रेणु सिंह लब्बू ठाकुर, निखिल ठाकुर, वीरेश चौहान समेत अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें