फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक दिन में 11 किताबों का प्रकाशन कर बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। आदित्य वर्ल्ड सिटी में रहने वाले डॉ.नितिन त्यागी ने एक दिन में 11 किताबों का प्रकाशन कर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। बुक रिकॉर्ड संस्था की ओर से उनको इस उपलब्धि के लिए मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नितिन त्यागी मूलरूप से हापुड़ के खड़खड़ी गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह रामपुर के राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में सहायक प्रोफेसर हैं। नितिन त्यागी ने बताया कि उनसे पहले एक दिन में नौ किताबों के प्रकाशन का रिकार्ड था, जिसको तोड़कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। इंटरनेशनल स्टैंडर्ड बुक नंबर (आईएसबीएन) में भी इन किताबों का पंजीकरण हुआ है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पिता व पत्नी को दिया। नितिन त्यागी सहायक प्रोफेसर बनने से पहले पांच सरकारी नौकरी छोड़ चुके हैं। लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उन्होंने प्रदेश में टॉप किया था।
विज्ञापन

-प्रकाशित होने वाली किताबें-
पाठ्यचर्चा विकास
शैक्षिक दर्शन
भारत में शिक्षा प्रणाली का विकास
विशिष्ट शिक्षा
शैक्षिक अनुसंधान
शिक्षा में सांख्यिकी
शैक्षिक मापन एवं मूल्यांकन
शैक्षिक तकनीकी
शिक्षा मनोविज्ञान
शैक्षिक समाजशास्त्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें