उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज सिंह ने बताया कि विजयनगर में सेना की भूमि पर अवैध रूप से झुग्गियां बन गई थीं। सेना की ओर से पिछले वर्ष खाली कराया गया। अब सेना की ओर से यह भूमि नगर निगम को पौधारोपण के लिए दी जा रही है। शहर के बढ़ते प्रदूषण को लेकर नगर निगम की ओर से तेजी से कार्य किया जा रहा है। निगम की ओर से सफाई के साथ-साथ पानी का छिड़काव कर शहर की हवा को शुद्ध करने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में सेना की भूमि पर लंग्स ऑफ गाजियाबाद शहर के लिए एक वरदान होगा। शहर की हवा को शुद्ध करने के लिए यह काफी लाभदायक सिद्ध होगी। पेड़ पौधों के लगने से शहर के लोगों को प्राकृतिक और शुद्ध हवा मिलेगी।
कम होगा प्रदूषण का स्तर
डॉ. अनुज ने बताया कि मियावाकी वन के विकसित होने से प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी। इससे शहर की हवा साफ होगी। लोगों को स्वच्छ आक्सीजन मिल सकेगा। इसलिए इसे लंग्स ऑफ गाजियाबाद का नाम दिया गया है। जो प्रदूषण के स्तर को कम करने में सहायक होगा।