फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस की कीमतें गिरीं

Tue, 02 Aug 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलेंडर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल के बाद अब लोगों को रसोई गैस में राहत मिली है। गैस कंपनियों ने सब्सिडी कैटेगरी में 50 रुपये और कामर्शियल कैटेगरी के सिलेंडर में 100 रुपये की कमी कर दी है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन


पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ रही कीमतों को ब्रेक लगा है। गैस कंपनियों ने अगस्त माह के लिए रसोई गैस का मूल्य घोषित किया है। गैस डिस्ट्रीब्यूटर ईरेश कुमार के मुताबिक जुलाई में रसोई गैस की कीमतें 541 रुपये थी, जो अब घटकर 490.50 रुपये हो गई है।

इस तरह से सब्सिडी श्रेणी के सिलेंडर में 50 रुपये की कमी हो गई है जबकि कामर्शियल सिलेंडर जो पहले 1057 रुपये में दिया जा रहा था, वह अब 957 रुपये में ग्राहकों को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतें गिरने के बाद उसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है।
विज्ञापन


सब्सिडी श्रेणी के सिलेंडर की 68 रुपये की धनराशि ग्राहक के अकाउंट में जाएगी। जिन उपभोक्ताओं का आधार कार्ड उनके अकाउंट से लिंक नहीं हुआ है, उन्हें सब्सिडी की धनराशि नहीं मिलेगी। जनपद में फिलहाल 61 प्रतिशत उपभोक्ताओं का ही आधार कार्ड अकाउंट से लिंक हो पाया है।
विज्ञापन



माह       सब्सिडी सिलेंडर   कामर्शियल सिलेंडर
जनवरी          663                  1297
फरवरी          580                  1134

मार्च            519                  1027
अप्रैल           510                  1012

मई              529                  1034
जून             550                  1071

जुलाई           541                  1057
अगस्त          491                   957
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें