फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरा घर सबसे सुंदर’

Tue, 02 Aug 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
भवन - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हरियाली और स्वच्छता के लिए विभिन्न प्रकार की मुहिम चलाई जाती है। जनता को जागरूक करने के लिए अलग-अलग तरीके भी अपनाए जाते हैं। इसी कड़ी में कविनगर बी-ब्लॉक कल्याण समिति ने क्षेत्र को स्वच्छ और हराभरा बनाने के लिए अनोखा प्रयास शुरू किया है।
विज्ञापन


समिति घर और घर के आसपास साफ-सफाई के लिए ‘मेरा घर सबसे सुंदर’ प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है।
कविनगर बी ब्लॉक कल्याण समिति ने हरियाली और साफ-सफाई के लिए महिलाओं और पुरुषों सहित बुजुर्ग और बच्चों को भी इस अभियान के साथ जोड़ा है।

इसके तहत प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को हर घर की महिलाएं अपने बच्चों एवं परिवार के साथ मिलकर घर के मुख्य द्वार को सजाएंगी। समिति के पांच या सात जजों की टीम ब्लॉक में घूम-घूमकर घरों का निरीक्षण करेगी और घर के सामने की साफ-सफाई और हरियाली के अलावा घरों के पीछे के सर्विस लेन की साफ-सफाई और सुंदरता पर भी नंबर दिए जाएंगे।

इसके विजेताओं को बी- ब्लॉक के पार्क में समारोह आयोजित कर पुरस्कार वितरण किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार त्यागी ने बताया कि इससे मनोरंजक तरीके से साफ-सफाई बनी रहेगी। इस प्रतियोगिता के अलावा महिलाओं के लिए मैं हूं आज की नारी, मैं और मेरी प्रतिभा, दादा-दादी की नोकझोंक आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें