फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बीच राह में पूर्व प्रेमी और प्रेमिका के बीच हुआ कुछ ऐसा... सड़क किनारे पड़ी मिली युवती, मच गई अफरा-तफरी

Wed, 30 Apr 2025 08:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज़ एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)

सार

सीओ अनीता चौहान ने बताया, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मालीवाड़ा चौक निवासी कुश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के पिलखुवा शहर के घास मंडी रोड एक बैंक के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती घायल अवस्था में सड़क किनारे मिली। जांच में सामने आया कि युवती के साथ उसके पूर्व प्रेमी ने मारपीट की थी और उसे गंभीर अवस्था में छोड़कर फरार हो गया था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवती और आरोपी युवक कुश के बीच शादी से पहले प्रेम संबंध था। दोनों अलग-अलग फैक्टरी में काम करते हैं। युवती की शादी किसी और से तय हो चुकी थी, लेकिन अफेयर के चलते वह शादी टूट गई। वहीं शादी टूटने के बाद युवती का पति से भी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर कुश और युवती के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद कुश ने आपा खो दिया और युवती के साथ जान से मारने की नियत से मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया। सीओ अनीता चौहान ने बताया, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मालीवाड़ा चौक निवासी कुश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें