सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। पुलिस के दबाव के बीच आरोपी युवक को बंथला नहर के पास फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में युवक के परिजनों ने युवती के पिता समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी है।
लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार का बेटा संदीप दिल्ली में निजी नौकरी करता है। संदीप के अनुसार, उसका दूसरी कॉलोनी में रहने वाली युवती से करीब साढ़े चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।