फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे के दौरान छह साल में तीन अपनों को खोया : मनोज धामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। दुष्कर्म के झूठे मामले से बरी हुए लोनी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा ने बृहस्पतिवार को बेहटा हाजीपुर स्थित अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। मनोज धामा ने बताया कि मुकदमा चलते करीब छह साल हो गए। इस छह साल में उन्होंने अपने परिवार के तीन सदस्यों को खोया है। जब वह और उनके साथी जेल में बंद थे, तब उनके साथी दीपक धामा के पिता की मौत भी हो गई थी। वह उनके पिता को कंधा तक नहीं दे पाए।
विज्ञापन

इसके अलावा इस केस में उनके एक अन्य साथी सत्येंद्र चौहान की मौत हो गई थी। इन सभी घटनाओं के पीछे उन पर लगाए गए छोटे इल्जाम थे। मनोज धाम ने कहा कि कोर्ट में केस फाइल होने से पहले संबंधित थाना पुलिस ने दो बार इस मामले में एफआर लगाई थी, लेकिन कुछ साजिशकर्ता महिला का सहारा लेकर उन्हें परेशान कर रहे थे। पूर्व चेयरमैन ने बिना नाम लिए लोनी के ही एक जनप्रतिनिधि पर फर्जी केस में फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि लोनी के जनप्रतिनिधि ने बलात्कार के केस में फंसाने के लिए महिला के ऊपर लाखों रुपये प्रतिमाह खर्च किए। उन्होंने कहा कि लोनी की जनता अच्छी तरह से उनके परिवार को जानती है। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि अगर वह और उनका परिवार गलत होता तो लोनी की जनता तीसरी बार रंजीता धामा को लोनी नगर पालिका की चेयरमैन न चुनती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें