फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 17.66 लाख के गुम हुए माेबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जीआरपी गाजियाबाद की टीम ने दो माह से ज्यादा की मशक्कत के बाद ट्रेनों में गुम हुए 17.66 लाख कीमत के 85 मोबाइल बरामद किए। रविवार को 40 यात्रियों को जीआरपी थाना बुलाया गया और मोबाइल उनके सुपुर्द किए गए। खोए मोबाइल दोबारा पाकर यात्रियों ने जीआरपी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

जीआरपी सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि पिछले दो माह में 100 से ज्यादा लोगों ने अपने मोबाइल गुम होने की शिकायत जीआरपी थाने में दर्ज कराई थी। मोबाइल के आईएमईआई नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जीआरपी की टीम इन मोबाइलों तक पहुंची। जिन लोगों को यह मोबाइल मिले थे, उन्होंने इनको बेच दिया था। कई मोबाइल इनमें बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल, राजस्थान में चल रहे थे। दो माह से ज्यादा की मशक्कत के बाद 85 मोबाइल को बरामद किया गया। इन लोगों को मोबाइल बरामदगी की जानकारी दी गई और सत्यापन करने के बाद कार्यालय से मोबाइल लेकर जाने को कहा गया। जो यात्री बिहार, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश के थे, वह नहीं आ सके। सीओ ने बताया कि शेष लोग जब भी कार्यालय आएंगे, उनको मोबाइल दिया जाएगा।
इन लोगों के मोबाइल हुए बरामद
सुनील कुमार निवासी ललितपुर, तुलसी भाई शंकर भाई निवासी जगाड़या, भरूच, गुजरात, राजेंद्र कुमार निवासी शिप्रा सनसिटी, इंदिरापुरम, रोहित कुमार निवासी सुधरदेवी, शिवराजपुर, निलेश रंजन निवासी लोको पायलट रेलवे, गाजियाबाद, नीरज रावत निवासी लिसबालट,बांगर रुद्रप्रयाग, पवन कुमार, निवासी शेरपुर, जादपुर, सहारनपुर, रवि रोशन कुमार निवासी वाचू, वैशाली, बिहार, आशीष निवासी चंदौली, बदायूं, हरिओम ननासी देवरिया, जमानिया, गाजीपुर, आदर्श पांडेय, निवासी हरैया, बस्ती, स्तुति यादव निवासी कमलानगर, दिल्ली समेत अन्य लोगों के मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें