फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नशीला पदार्थ देकर ई-रिक्शा और नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकरई-रिक्शा और तीन हजार की नकदी लूट ली। किसी राहगीर ने बेहोशी की हालत में चालक गिरीश को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर उन्होंने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आंबेडकर नगर के रहने वाले गिरीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 24 अगस्त को वह पत्नी को क्रॉसिंग रिपब्लिक में छोड़ने के बाद निकले थे। वहां से एक सवारी उनके ई-रिक्शा में बैठ गई। उसने किसी का इंतजार करने की बात कही और इस दौरान उसने उन्हें कोल्ड ड्रिंक दी। इसे पीने के बाद वह बेहोश हो गए और बदमाश उनका ई-रिक्शा व तीन हजार रुपये लेकर भाग गया। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें