फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का आदेश-नहीं मिलेंगे लोनी के ऑटो परमिट

Mon, 04 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
ऑटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम ने लोनी क्षेत्र में ऑटो के परमिट और रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। शहर में ऑटो के रजिस्ट्रेशन-परमिट पर रोक लगने के बाद लोग इनका रजिस्ट्रेशन लोनी क्षेत्र में करा रहे थे। लोनी क्षेत्र में पंजीकृत होने और परमिट लेने के बावजूद ज्यादातर ऑटो का संचालन शहर में किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे शहर में जाम के हालात बने रहते हैं। डीएम ने शहर में ऑटो की संख्या में कमी लाने के आदेश दिए हैं। यातायात पुलिस और आरटीओ के विशेषज्ञों के अनुसार शहर में ऑटो का पंजीकरण बंद होने के बाद लोग लोनी क्षेत्र का एड्रेस देकर इनको रजिस्टर्ड करा रहे हैं।

लोनी में रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद इनका संचालन शहर में ही किया जा रहा है। हजारों की संख्या में दौड़ते ऑटो में से प्रत्येक की जांच कराना संभव नहीं है। ऐसे में पता ही नहीं चल पाता है कि कौन सा ऑटो किस क्षेत्र का है।
विज्ञापन



डीएम ने अब लोनी क्षेत्र में भी ऑटो के रजिस्ट्रेशन और परमिट पर रोक लगा दी है। परिवहन विभाग के अधिकारियों को ऑटो की जांच करने और बाहरी ऑटो को सीज कराने के आदेश भी दिए हैं।

शहर का ट्रैफिक संचालन ऑटो की ज्यादा संख्या होने से गड़बड़ाया हुआ है। कमिश्नर ने पहले से ही शहर में ऑटो के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा रखी है। मोदीनगर के परमिट पर भी पिछले दिनों रोक लगा दी गई थी। अब लोनी केे परमिट भी जारी नहीं किए जाएंगे।  - मयंक ज्योति, आरटीओ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें