फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: देश के 238 शहरों में सबसे अधिक प्रदूषित रहा लोनी, एक्यूआई 391

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लोनी में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को यहां के एक्यूआई में 47 अंक की कमी आई बावजूद इसके हवा में जहर घुला रहा। सीपीसीबी के समीर एप पर शुक्रवार शाम पांच बजे लोनी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 391 दर्ज किया गया। यह एप पर जारी किए गए 238 शहरों में सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन

चौबीस घंटे के अंतराल में जनपद एवं लोनी दोनों के एक्यूआई में कमी आई, लेकिन हवा में प्रदूषण की मात्रा बनी रही। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 311 मापा गया था। वहीं, शुक्रवार शाम सीपीसीबी के समीर एप पर जनपद का एक्यूआई खराब श्रेणी में 248 दर्ज किया गया। लोनी की हवा भी जहरीली बनी रही। यहां बृहस्पतिवार के मुकाबले 47 अंक की कमी दर्ज की गई।

वसुंधरा एवं इंदिरापुरम की हवा सामान्य श्रेणी में दर्ज की गई। यहां का एक्यूआई 200 से कम रहा। वहीं संजयनगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक शुक्रवार को खराब श्रेणी में 270 दर्ज हुआ। प्रदूषण नियंत्रण विकास मिश्रा का कहना है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज करने के लिए लगाए गए मापक यंत्र की कंपनी मैनेजर से बात की गई है वह अपने यंत्र की जांच कर रहे हैं कि कहीं कोई तकनीकी खराबी तो नहीं है। इसके साथ ही लोनी नगर पालिका से राहत उपाय करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

चारों स्टेशनों का एक्यूआई

वसुंधरा 143
इंदिरापुरम 188
संजय नगर 270
लोनी 391
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें