फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: गला रेतकर युवक की हत्या, निर्माणाधीन नाले की पुलिया के पास पड़ा मिला शव, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

Fri, 28 Mar 2025 02:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)

सार

लोगों को गांव के निकट मध्य गंग नहर पटरी पर निर्माणाधीन नाले की पुलिया के नीचे करीब 25 वर्ष के युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। उसकी गर्दन रेती हुई थी।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर स्थित नाले की निर्माणाधीन पुलिया के पास में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने आसपास के क्षेत्र की जांच की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गांव बक्सर के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह को जंगल से चारा लेने के लिए जा रहे थे। लोगों को गांव के निकट मध्य गंग नहर पटरी पर निर्माणाधीन नाले की पुलिया के नीचे करीब 25 वर्ष के युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। उसकी गर्दन रेती हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ वरुण मिश्रा मौके पर पहुंचे और फोरंसिक टीम को बुलाया गया। इस संबंध में सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें