फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गैस चैंबर बना लोनी, एक्यूआई 400 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। छह दिनों से बेहद खराब श्रेणी में होने के बाद बृहस्पतिवार को लोनी का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। 402 एक्यूआई के साथ लोनी गैस चैंबर में तब्दिल हो गया। वहीं शहर का एक्यूआई भी 316 के साथ लाल श्रेणी में पहुंच गया। इससे लोगों के गले में खराश, सांस लेने में दिक्कत व आंखों में जलन हुई।
विज्ञापन

सुबह से ही स्मॉग छाया रहा। दिन भर सड़कों पर दौड़ते वाहनों से उठने वाला धुआं एवं छठ घाट पर हुए आतिशबाजी से हुए धुआं ने हवा को और जहरीला बना दिया। दिवाली के बाद से ही लोनी का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा था। मंगलवार को 268 और बुधवार को 281 दर्ज किया गया था। वहीं, उससे पहले सोमवार को बेहद खराब श्रेणी में 314 था। प्रदूषण को कम करने के लिए एनसीआर में ग्रैप (ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान) के दूसरे चरण की पाबंदियां लागू है। पहले चरण की पाबंदी 15 अक्तूबर व दूसरे चरण की पाबंदी 22 अक्टूबर से लागू हुई थी। बावजूद इसके कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। लगातार बिगड़ती हवा की सेहत से परेशान लोग सरकारी अमला से उम्मीद की आस बनाए हुए हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वह लोग अपना काम कर रहे हैं हवा की गति यदि तेज होती है या बारिश की संभावना बनती है तो प्रदूषण में कमी आएगी। जिले में लोनी के बाद वसुंधरा क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे अधिक बना हुआ है। एक्यूआई 338 दर्ज किया गया। इन इलाकों के मुकाबले इंदिरापुरम व संजय नगर के लोगों को थोड़ी राहत है।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि मौसम बदल रहा है, जिस कारण से परेशानी आ रही है। इस बार हालांकि दिवाली के बाद एक्यूआई बहुत अधिक नहीं बढ़ा था लेकिन जैसे जैसे मौसम ठंडा हो रहा है। वैसे-वैसे धूल एवं कणों से भरी गरम हवा ऊपर तक नहीं पहुंच पा रही है इसकी वजह से एयर इंडेक्स बढ़ रहा है। लोनी का एक्यूआई इसलिए भी अधिक रहता है क्योंकि, वह दिल्ली के करीब है। लोनी से सटे दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में पराली के साथ ही कबाड़ व टायर ट्यूब में आग लगाए जाने की घटना अधिक होती है। इस कारण से वहां का एक्यूआई अधिक बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चारों स्टेशनों का प्रदूषण मीटर
वसुंधरा 340

इंदिरापुरम 248
संजय नगर 276

लोनी 402
-गाजियाबाद व लोनी का एक सप्ताह का एक्यूआई-
गाजियाबाद लोनी
7 नवंबर- 316 402
6 नवंबर -281 374

5 नवंबर - 268 -
4 नवंबर 318 383

3 नवंबर 290 350
2 नवंबर 330 377

1 नवंबर 306 344
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें