फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिया नहीं खुली तो स्थानीय व्यापारियों ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन स्थित एसएम वर्ल्ड चौराहे पर रविवार को स्थानीय व्यापारियों ने चक्का जाम कर दिया। वे नाले की पुलिया खुलवाने की मांग कर रहे थे। सैकड़ों व्यापारी सड़क पर बैठकर नगर निगम और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन से चौराहे के चारों मार्गों पर यातायात बाधित रहा। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। व्यापारी हरीश महाजन ने बताया कि पुलिया बंद होने से क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनी रहती है। बारिश के दौरान नाले का पानी भरने से दुकानों तक ग्राहकों को दिक्कत आती है। इससे उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार मांग के बावजूद अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
व्यापारी नीरज त्यागी ने बताया कि दो दिनों की भूख हड़ताल के बाद भी नगर निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज होकर व्यापारियों ने रविवार को चक्का जाम किया। व्यापारी रजित के अनुसार, वे तीन साल से अधिक समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं और हर साल सिर्फ आश्वासन मिलता है। चक्का जाम के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारियों से बातचीत की। इसके बाद हरीश महाजन को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया गया। व्यापारियों ने पुलिया खुलवाने पर जल्द कार्रवाई की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें