गाजियाबाद में बुधवार रात शराब देने में देरी पर तीन युवकों ने सेल्समैन शरद तिवारी से मारपीट की। उन्होंने बोलेरो से ठेके का गेट भी तोड़ दिया। पुलिस ने उपेंद्र, रोहित और विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में पाइपलाइन मार्ग पर शाहपुर मोड़ स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर बुधवार रात शराब देने में देरी होने से नाराज तीन युवकों ने सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने बोलेरो से टक्कर मारकर ठेके का गेट भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जनपद कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के गांव असवां निवासी शरद तिवारी शाहपुर मोड़ स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर सेल्समैन हैं। रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बताया कि बुधवार को 10:23 बजे बोलेरो सवार तीन युवक ठेके पर पहुंचे और शराब मांगी। उस समय वह फोन पर बात कर रहे थे। उन्होंने युवकों से थोड़ी देर रुकने को कहा। आरोप है कि इससे नाराज होकर युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दुकान के अंदर घुसकर भी पीटा।
आरोपियों ने बोलेरो से ठेके के गेट में टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गांव अटौर निवासी उपेंद्र उर्फ गोलू, रोहित उर्फ पतरू सहलोत और विजय उर्फ पप्पू चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।