फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: आजम खां को ईडी ने चार दिन की रिमांड पर लिया, कोर्ट ने 16 नवंबर को दोबारा पेश करने का दिया है आदेश

Thu, 12 Nov 2026 05:30 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

अदालत ने एक नवंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में आजम खां को डासना जेल भेजा था, 13 नवंबर को जेल से अदालत में पेश होना था, उसके पहले ही ईडी ने अदालत से चार की रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां को ईडी की विशेष अदालत ने चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है। अदालत ने 16 नवंबर को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ईडी ने आजम खां से पूछताछ के लिए अदालत में अर्जी लगाकर पांच दिन की रिमांड मांगी थी। पीठासीन अधिकारी अवनीश कुमार के अवकाश पर होने से संबंद्ध कोर्ट में सुनवाई हुई।विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार ने रिमांड पर भेज दिया। आजम को ईडी अदालत ने एक नवंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेजा था, 13 नवंबर को जेल से अदालत में पेश होना था, उसके पहले ही ईडी ने अदालत से चार दिन की रिमांड पर ले लिया।

डासना जेल में बंद हैं आजम
हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 31 अक्तूबर को रामपुर जेल से रिहा होते ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को गिरफ्तार कर लिया था। 1 नवंबर को विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेशी के बाद से वे न्यायिक हिरासत में गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


आज ही सपा महासचिव शिवपाल यादव ने जेल में आजम से की मुलाकात
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव फायर ब्रांड नेता शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार यानी आज ही डासना स्थित जिला कारागार पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ, कद्दावर नेता आजम खान से मुलाकात की। जेल से बाहर आने के बाद शिवपाल यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए जेल प्रशासन की व्यवस्था और प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया।

मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने जेल की व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 10 बार विधायक, 4 बार मंत्री और 2 बार सांसद रह चुका हो, उसके साथ जेल में प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन करते हुए अमानवीय बर्ताव किया जा रहा है। शिवपाल ने आरोप लगाया कि उन्हें आजम खान से लोहे की जाली (वायर मेश) के पार से मिलवाया गया। उन्होंने घोषणा की कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें