साहिबाबाद। हर बार की तरह इस बार भी प्री-मानसून की हल्की बारिश ने ही सांसों को बड़ी राहत दी है। जुलाई शुरू होते ही पहले दिन से शहर का एक्यूआई 200 से कम बना हुआ है। वहीं, सोमवार को एक्यूआई 100 से नीचे पहुंचा और हवा संतोषजनक रही। लोनी को छोड़कर शहर के चारों स्टेशनों का एक्यूआई 100 से कम दर्ज किया गया।
आमतौर पर जुलाई के पहले सप्ताह से भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन उम्मीद के मुताबिक बादल नहीं बरसे बावजूद लोगों को राहत मिली है। एक्यूआई का ग्राफ कम करने को वर्ष भर सभी जिम्मेदार विभाग तमाम प्रयास करने का दावा करते हैं, इसके बावजूद हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं आता। मानसून शुरू होते ही जहां लोगों को राहत भरी हवा मिलती तो अधिकारियों को भी सुकून मिलता है। रविवार को हुई कुछ देर की बारिश से वायु गुणवत्ता सूचकांक में काफी गिरावट दर्ज की गई। इस दिन शहर का एक्यूआई 164 दर्ज किया गया था जो बारिश के बाद 80 दर्ज किया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश का अनुमान है इससे एक्यूआई में और गिरावट दर्ज की जाएगी।
इनसेट
पिछले दिनों का एक्यूआई
06 जुलाई- 80
05 जुलाई- 164
04 जुलाई- 114
03 जुलाई- 93
02 जुलाई- 103
01 जुलाई- 116