बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के चौक बाजार में दिसंबर 2012 को दिनदहाड़े दुकान पर बैठे कपड़ा व्यापारी हामिद कुरैशी की हत्या करने वाले पांच अभियुक्तों को एफटीसी प्रथम के न्यायालय ने दोषी करार दिया है। साथ ही अभियुक्त मुल्ला फारुख, रालोद नेता माजिद गाजी, तौसिफ गाजी समेत पांचों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।