फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेट लतीफ अफसरों व कर्मियों पर रहेगी निगाह

Sun, 30 Apr 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर जीडीए में सख्ती बढ़ गई है। अब जीडीए वीसी कंचन वर्मा अपने कार्यालय में बैठे-बैठे कर्मचारियों और अफसरों की हाजिरी टीवी स्क्रीन पर देख सकेंगी।
विज्ञापन


जीडीए में लगी बायोमीट्रिक मशीनों को वीसी कार्यालय में लगी एलईडी टीवी से जोड़ दिया गया है। वहीं, फील्ड कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है। वह व्हाट्सएप के जरिए हाजिरी लगा सकेंगे।

सीएम आदित्यनाथ योगी के सरकारी दफ्तरों में बायोमीट्रिक मशीनों के जरिए हाजिरी लगाने के निर्देश दिए थे। हालांकि जीडीए में पहले से ही बायोमीट्रिक मशीनों के जरिए कर्मचारियों की हाजिरी लगाई जाती थी, लेकिन सीएम की घोषणा के बाद अब अधिकारियों के लिए भी इसे अनिवार्य कर दिया गया।
विज्ञापन


इन मशीनों को जीडीए वीसी कार्यालय में लगे एलईडी टीवी से जोड़ दिया गया है। मशीनों पर पंचिंग करते ही कर्मचारी का नाम, उसका एंप्लाई कोड, आने का समय समेत सभी जानकारी टीवी पर डिस्प्ले होगा।

जीडीए सूत्रों की मानें तो लेट आने पर दो दिन पहले एक वरिष्ठ अफसर को भी जीडीए वीसी ने कड़ी फटकार लगाई थी। वहीं, अब जीडीए अपने फील्ड कर्मचारियों की हाजिरी के लिए व्हाटसएप का इस्तेमाल करने की प्लानिंग कर रहा है। कर्मचारियों को अपनी लोकेशन एक व्हाट्सएप नंबर पर देनी होगी। बता दें कि जीडीए का करीब 25 फीसदी स्टाफ सुबह से ही फील्ड में रहता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें