फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ढोलक वादक हत्याकांड में आरोपी रामानंद से लाइसेंसी बंदूक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। ढोलक वादक अलबख्श हत्याकांड में नामजद आरोपी रामानंद मिश्रा को पुलिस बुधवार को 12 घंटे की रिमांड पर लेकर आई। पुलिस ने रामानंद मिश्रा की निशानदेही पर लाइसेंसी बंदूक बरामद की। नामजद रामानंद ने 10 दिन पूर्व न्यायालय में समर्पण कर दिया था।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि न्यायालय ने रामानंद की 12 घंटे की पीसीआर (पुलिस कस्टडी रिमांड) मंजूर की। पुलिस ने बुधवार को रामानंद को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी रामानंद ने अपनी लाइसेंसी बंदूक बरामद कराई। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह किन्नर निशा के साथ काम करता था। क्षेत्र बंटवारे को लेकर निशा और पूजा में विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उसने व उसके साथियों ने पूजा पक्ष के ढोलक वादक अलबख्श की हत्या की थी। घटना के समय उसने बंदूक से फायरिंग की थी। एसीपी ने बताया कि हत्यारोपी एहसान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। हत्याकांड में नामजद मुख्य हत्या आरोपी एहसान ने दो दिन पूर्व ही न्यायालय में समर्पण किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें