शिकारपुर के गांव देवराला में किसान ने जंगली सूअर से गन्ने की फसल को बचाने के लिए जाल लगा दिया था। इसी जाल में पूरी रात फंसे रहने के चलते तेंदुए की मौत हो गई।
बुलंदशहर के शिकारपुर में एक गांव में जंगली सूअर को पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में तेंदुआ फंस गया। रात भर वह उसी हाल में तड़पता रहा, इसके चलते उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए का शव कब्जे लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शिकारपुर के गांव देवराला में किसान ने जंगली सूअर से गन्ने की फसल को बचाने के लिए जाल लगा दिया था। इसी जाल में किसी तरह तेंदुआ फंस गया। पूरी रात जाल में फंसे रहने के कारण तेंदुए की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की मौत को लेकर जानकारी जुटाई है।