फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: अक्खापुर के जंगल में दिखा तेंदुए का शावक, ग्रामीणों में बढ़ रही दहशत, वन विभाग जानकारी से कर रहा इनकार

Thu, 30 Jan 2025 08:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

दौताई के जंगल में किसान ने तेंदुओं का जोड़ा देखा, जो खेत से निकल कर मानकचौक गांव के जंगल की तरफ निकल गया था।वहीं, बृहस्पतिवार की देर शाम अक्खापुर से गांव फत्तापुर को जाने वाले माइनर के निकट शावक दिखाई दिया।
विज्ञापन
तेंदुए का शावक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांवों के जंगल में तेंदुओं के ग्रामीणों के सामने आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। लेकिन, वन विभाग की टीम इस बारे में लगातार अनजान बनी हुई है। बृहस्पतिवार की शाम भी माइनर के निकट लोगों को तेंदुए का शावक दिखाई दिया। जिसे देखकर किसानों और ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन




अक्खापुर, दौताई, पौपाई के अलावा आसपास के गांवों में करीब एक माह से राहगीरों और खेतों पर काम कर रहे किसानों को खेतों से निकल कर सामने आए तेंदुए दिखाई दिए हैं। दौताई के जंगल में किसान ने तेंदुओं का जोड़ा देखा, जो खेत से निकल कर मानकचौक गांव के जंगल की तरफ निकल गया था। वहीं, बृहस्पतिवार की देर शाम डेयरी के कर्मचारी गांव अक्खापुर में दूध लेने जा रहे थे। जिन्हें अक्खापुर से गांव फत्तापुर को जाने वाले माइनर के निकट अचानक से जंगल से निकल आया तेंदुए का शावक दिखाई दिया।
विज्ञापन

जो लोगों को देखकर सड़क से होते हुए पास के खेतों में जाकर छिप गया। ग्रामीणों का कहना कि यदि शावक जंगल में है, तो आसपास तेंदुओं का जोड़ा भी होना चाहिए। लेकिन वन विभाग इस तरफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने गांव और आसपास के जंगल में कांबिग के साथ ही पिंजरा लगाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

गांव के जंगल में तेंदुआ अथवा शावक दिखाई देने के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। पहले भी कई बार जंगलों में कांबिंग कराई जा चुकी है। एक बार फिर कांबिंग कराई जाएगी। यदि कोई सुराग मिलता है, तो उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - करन सिंह, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें