फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्तिव विकास के साथ मेमोरी बढ़ाने की सीखी कला

Thu, 06 Oct 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरकेजीआईटी इंस्टीट्यूट में बुधवार को अमर उजाला ‘जिलेट गार्ड सफलता अपनी मुठ्ठी में’ कार्यक्रम के तहत ‘व्यक्तित्व विकास’ वर्कशॉप आयोजित हुई। वर्कशॉप में मेमोरी में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर व मेमोरी ट्रेनर अजीत भारती ने स्टूडेंट्स को व्यक्तित्व विकास के गुर सिखाए। वहीं स्टूडेंट्स को अपनी मेमोरी बढ़ाने के लिए शब्दों और अंकों को याद करने की कला भी सिखाई।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने पूरे विश्व में मनाए जाने वाले दिवसों को याद करने, कंट्री-कैपिटल, आविष्कारक , हजारों वर्षों के कैलेंडर में दिन का पता लगाने का हुनर भी सिखाया। उन्होंने भूलने की आदत को कम करने के लिए तनाव से दूर रहने, नियमित खानपान व व्यायाम, समय से सोने व जल्दी उठने और पौष्टिक चीजों के सेवन की सीख भी दी।

फिर सफलता अपनी मुठ्ठी में कार्यक्रम के तहत होने वाले ग्रांड फिनाले में भाग लेने के लिए स्टूडेंट्स का रिटिन टेस्ट भी लिया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक  डा. आरपी माहेश्वरी, डीन एकेडमिक्स वाईके गुप्ता, डीन ईवनिंग डा. पुनीत श्रीवास्तव, मैकेनिकल विभाग के एचओडी डा. रविशंकर, अरविंद तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


 प्रोग्राम पार्टनर
1. स्टूडेंट्स के व्यक्तित्व विकास में वर्कशॉप फायदेमंद साबित होगा। वर्कशॉप में हुए ग्रुप डिस्कशन और फिर टेस्ट में सफल तीन स्टूडेंट्स को प्रोग्राम के ग्रांड फिनाले में भाग लेने का मौका मिलेगा। ग्रांड फिनाले में प्रदेशभर के 600 कॉलेजों में से चयनित 1800 स्टूडेंट्स में से 20 का सेलेक्शन किया जाएगा। इन्हें अमर उजाला के साथ पी एंड जी में नौकरी पाने का मौका मिलेगा। - राहुल कुमार, बिजनेस मैनेजर प्रॉक्टर एंड गेम्बल (पी एंड जी)
विज्ञापन


 याददाश्त बढ़ाने के लिए दिए गए टिप्स से पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। - विवेक लोहिया, मैकेनिकल थर्ड ईयर
 वर्कशॉप के जरिए व्यक्तित्व को निखारने को मिले टिप्स कारगर साबित होंगे। - अंशुल, मैकेनिकल थर्ड ईयर
 चीजों को याद रखने की इतनी आसान कला से पढ़ाई में भी मदद मिलेगी। - अभिलाषा, कंप्यूटर साइंस फोर्थ ईयर
 व्यक्तित्व विकास में किन-किन बातों को ध्यान रखा जाए, वर्कशॉप में इसका पता चला। - शिवानी सिंह, कंप्यूटर साइंस फोर्थ ईयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें