फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुख्य न्यायाधीश से हुई वार्ता पर वकील आज लेंगे फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रयागराज में प्रतिनिधिमंडल से मुख्य न्यायाधीश से हुई वार्ता सोमवार को 22 जिलों के अधिवक्ताओं से वर्चुअल बैठक कर साझा की जाएगी। इसके बाद अन्य जनपदों के अधिवक्ताओं की सलाह से हड़ताल पर फैसला लिया जाएगा। कचहरी के बाहर अधिवक्ताओं का धरना जारी रहेगा और 12 वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की शुक्रवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से हुई वार्ता की जानकारी समन्वय समिति एवं अधिवक्ताओं को दी गई है। तय हुआ है कि अन्य जनपदों की बार एसोसिएशन को भी इसकी जानकारी दी जाए। सभी से विचार करने के बाद ही आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शबनम खान ने बताया कि वर्चुअल बैठक रविवार को होनी थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई। सोमवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी और वर्चुअल बैठक कर सभी जनपदों की बार एसोसिएशन के सुझाव पर हड़ताल पर फैसला लिया जाएगा। बताया कि सोमवार को 12 वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रमिक अनशन पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें