झांसी में वकीलों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद की जिला कोर्ट में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल शुरू हो गई है। बार सभागार में अधिवक्ता धरने पर बैठ गए हैं।
बार सभागार के बाहर बार एसोसिएशन गाजियाबाद का धरना अलग से चल रहा है। सेल्स टैक्स बिल्डिंग के बाहर जिला बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों का धरना चल रहा है। दोनों धरने में जिला जज पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। वकीलों ने आज कोर्ट कैंपस के अंदर जाने वाले सभी गेट पर ताला मारकर बंद कर दिया है।
बार काउंसिल आफ यूपी की जांच समिति भी कचहरी आई
बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश की पांच सदस्यीय जांच समिति भी आज कचहरी में मौजूद है। समिति में पूर्व अध्यक्ष रोहिताश अग्रवाल, मधुसूदन त्रिपाठी, अरुण कुमार त्रिपाठी, अजय यादव और प्रशांत सिंह अटल शामिल किए गए हैं। समिति अधिवक्ताओं से बात कर अपनी रिपोर्ट चेयरमैन को सौंपेगी।