फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अग्निशमन मानकों का अनदेखी करने वाली सात सोसायटियों पर वाद दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। अग्निशमन सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने और निवासियों की जान खतरे में डालने वाली सात सोसायटियों पर दमकल विभाग ने कोर्ट में वाद दायर कराया है। कई नोटिस भेजने के बावजूद सोसायटी आरडब्ल्यूए की ओर से खामियों को दुरुस्त नहीं कराया गया तो 12 जून को कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि गर्मी के साथ-साथ आग हादसे भी बढ़े हैं। जागरुकता के लिहाज से दमकल विभाग की अलग-अलग टीमों ने सोसायटियों में चेकिंग और ऑडिट अभियान चलाया। इस दौरान वैशाली, इंदिरापुरम, खोड़ा और वसुंधरा क्षेत्र की सात बड़ी सोसायटियों में अग्निसुरक्षा मानकों की खामियां सामने आई थीं। इनमें कहीं फायर सिस्टम खस्ताहाल मिले तो कहीं एनओसी और आपातकालीन मार्ग से जुड़ी दिक्कतें सामने आई थीं। कई सोसायटी में दमकल उपकरण ही नहीं थें। सभी सोसायटी के आरडब्ल्यूए को नोटिस भी भेजे गए, लेकिन व्यवस्थाएं जस की तस रहीं। लगातार लापरवाही बरतने और मानकों का उल्लंघन करने पर राजहंस सोसायटी, जयपुरिया सनराइज ग्रीन, गौर ग्रीन विस्टा, सुपरटेक अवंत गार्डन, सूर्य कनिष्क टॉवर, जीकेजी हाइट्स और हिंडौन हाइट्स अपार्टमेंट की आरडब्ल्यूए पर कोर्ट में वाद दायर कराया गया है।
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि चेकिंग अभियान जारी है। कई सोसायटियों को भी अब तक दो-दो नोटिस भेजे जा चुके हैं। इसके बाद एक नोटिस और भेजा जाएगा। यदि फिर भी खामियों को दूर नहीं करते हैं तो वाद दायर की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें