फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: विधि के छात्र पर सहपाठियों ने किया हमला, पार्क से खींचकर शौचालय ले गए... शरीर पर बर्बरता के निशान

Sun, 19 Oct 2025 07:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद)

सार

छात्र शहरान ने बताया कि वह लंच टाइम में मुख्य इमारत के पीछे स्थित पार्क में खाना खा रहा था, तभी वहां छात्र पीयूष चौहान, मंकू व शिवा (बीए एलएलबी, प्रथम वर्ष) तथा आयूष त्यागी व तरुन चौधरी (बीसीए द्वितीय वर्ष) ने मिलकर छात्र शहरान को पार्क से खींचकर विश्वविद्यालय के शौचालय में लेकर गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच-नौ स्थित सुंदरदीप में विधि (लॉ) छात्र पर छात्रों ने जानलेवा हमला किया, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित छात्र ने पांच छात्रों को नामजद कराते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Trending Videos

एनएच-नौ डासना क्षेत्र में सुंदरदीप ग्लोबल यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी के छात्र शहरान पुत्र आबिद अली को सहपाठियों ने लोहे के पाइप व डंडों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस को दी तहरीर में छात्र शहरान ने बताया कि वह लंच टाइम में मुख्य इमारत के पीछे स्थित पार्क में खाना खा रहा था, तभी वहां छात्र पीयूष चौहान, मंकू व शिवा (बीए एलएलबी, प्रथम वर्ष) तथा आयूष त्यागी व तरुन चौधरी (बीसीए द्वितीय वर्ष) ने मिलकर छात्र शहरान को पार्क से खींचकर विश्वविद्यालय के शौचालय में ले जाकर लोहे के पाइप, मुक्कों और कड़ों से हमला कर दिया। 
विज्ञापन

हमले में शहरान के सिर में गहरी चोटें आई हैं, हाथ में फ्रैक्चर हुआ है और कमर पर भी चोटों के निशान पाए गए हैं। शहरान ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के बाद घायल छात्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है तहरीर में घायल छात्र ने बताया कि आरोपी छात्रों ने एक राय होकर उस पर हमला किया है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित छात्र को दी गई तहरीर के आधार पर पीयूष चौहान, मंकू, शिवा, आयुष त्यागी और तरून चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें