फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉ कालेज के हॉस्टल में डकैती डालने वाले दो गिरफ्तार

Mon, 10 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने 30 सितंबर की रात कुशलिया स्थित लॉ कालेज के हॉस्टल में कश्मीरी छात्रों के साथ हुई डकैती का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी वारदात में शामिल पांच आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने छात्रों और हॉस्टल से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी आबिद पुत्र अकबर निवासी खटाना, थाना जारचा ग्रेटर नोएडा और सुहेल पुत्र फैरद अली निवासी मिर्जापुर विजयनगर हैं। आबिद मालवाहक चलाता है और सुहेल कबाड़ी है। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर मसूरी थाने में दो लूट के मुकदमे दर्ज हैं। डकैती में शामिल हिस्ट्रीशीटर फारूख निवासी दादरी शुक्रवार को गाजियाबाद कोर्ट में पहले ही सरेंडर कर चुका है।

जबकि शमसु, सद्दाम, चांद, नवेद और साहिद इस मामले में फरार हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच, मुखबिर की सहायता और मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा है।
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश कुमार पांडे ने बताया कि पूछताछ में छात्रों ने बताया था कि वारदात के समय ही एक बदमाश के फोन पर देर रात करीब दो एक मैसेज आने की ट्यून सुनाई दी थी।

इसी आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मोबाइल ट्रेस किए थे। इसके अलावा बदमाश वारदात की रात एक छात्र का मोबाइल भी अपने साथ ले गए थे, उसकी लोकेशन और संदेश आने वाले मोबाइल की लोकेशन साथ-साथ मिली। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर गाड़ी का नंबर ट्रेस किया।

एसओ मसूरी हरिदयाल यादव ने बताया कि शनिवार शाम को मुखबिर ने सूचना दी कि बदमाश डकैती का लूटा गया माल बेचने के लिए बादलपुर से विजयनगर के लिए निकले हैं। इसके बाद पुलिस ने रजवाहे के तिमुंही रास्ते पर चेकिंग कर मालवाहक में सवार दो बदमाशों को दबोच लिया।

इनके पास से 17 एलईडी मॉनीटर, तीन सीपीयू, नौ पंखे, एक वाटर कूलर, एक रूम हीटर, एक एलईडी टीवी, एक तमंचा और एक छुरी बरामद की गई है।बता दें कि 30 सितंबर की रात को कुशलिया गांव के पास ग्लोबल कॉलेज ऑफ लॉ के हॉस्टल में आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने 13 कश्मीरी स्टूडेंट्स को बंधक बनाकर डकैती डाली थी।

बदमाश लाखों के 50 कंप्यूटर, ज्वैलरी, लैपटॉप, इंवर्टर, बैटरी, बाइक, फ्रिज, लोहे केगेट, कैश और कपड़े आदि लूटकर ले गए थे। सभी छात्र कश्मीर के अनंतनाग, कुठवा, कुपवाड़ा, बारामूला, श्रीनगर और इस्लामाबाद जिलों रहने वाले हैं।

हिंदू छात्र को मारना चाहते थे बदमाश
छात्रों ने बताया कि डकैती करने आए सभी बदमाशों ने कमरे में लगी भगवान की तस्वीर देखकर छात्रों से पूछा कि तुम में से हिंदू कौन है। छात्रों से बदमाशों से कहा कि यहां कोई हिंदू छात्र नहीं है।

साथी छात्रों ने हिंदू छात्र सुनील का नाम सुहैल बताया, लेकिन बदमाशों ने छात्र के हाथ में बंधे कलावे और कडे़ को देखकर सुनील को पहचान लिया था। बदमाश सुनील को गोली लेकर मारने वाले ही थे कि बाकी छात्रों ने बदमाशों को धमकी दी कि वह भी उन्हें मार देंगे। इसके बाद बदमाशों ने सुनील को छोड़ा था।

वाह री गाजियाबाद पुलिस! मुकदमा लूट में और खुलासा डकैती में
डकैती के बाद मसूरी पुलिस ने इस मामले में छात्रों के द्वारा दी गई तहरीर पर मामला लूट की धाराओं में दर्ज किया था। वहीं पुलिस ने प्रेस वार्ता के दौरान वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि बदमाशों ने डकैती डाली थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें